मोदी व शाह की भाषा खराब होती जा रही: दामाद-दलाल वाले बयान पर रॉबर्ड वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'दामाद-दलाल' वाले बयान पर कहा है, "देश उन्नति की ओर जाना चाहता है लेकिन दोनों की भाषा खराब होती जा रही है।" उन्होंने कहा, "मैं गांधी परिवार से हूं इसलिए बीजेपी के लोग नाकामी छुपाने के लिए मेरा नाम लेते हैं।"