मोदी सरकार में कौन-कौनसे मंत्रालय संभाल चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान?
बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने 2014 में मोदी सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। वहीं, उन्हें 2017 में कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय का प्रभार मिला और 2019 में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने इस्पात मंत्रालय भी संभाला। प्रधान को 2021 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया था।