मंदिरों की फ्रेंचाइजी खोल रहे हैं धर्म के ठेकेदार: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाए जाने पर श्रीनिवास
दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर बनाए जाने को लेकर नैशनल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा है, "धर्म के ठेकेदार अब पवित्र मंदिरों की फ्रेंचाइजी खोल रहे हैं। क्या यह शर्मनाक नहीं है?" वहीं, श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरिंदर रौतेला ने इस मंदिर को लेकर बताया, "इसमें उत्तराखंड सरकार का...कोई लेना-देना नहीं है।"