मुद्रा ऋण पर सार्वजनिक बैंकों का NPA 2023-24 में घटकर 3.4% हुआ: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में मुद्रा ऋण पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एनपीए घटकर 3.4% हो गया है। वित्त मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि सार्वजनिक बैंकों का मुद्रा ऋण एनपीए 2020-21 में 4.77%, 2019-20 में 4.89% और 2018-19 में 3.76% था।