मंदिर, पेपर और एयरपोर्ट तीनों हो रहे लीक: दिल्ली एयरपोर्ट हादसे पर भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को हुए दिल्ली एयरपोर्ट हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "मंदिर, पेपर और एयरपोर्ट तीनों हो रहे 'लीक'। एक तिहाई प्रधानमंत्री, सरकार है बहुत 'वीक'।" दरअसल, भारी बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत का एक हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है।