मुद्रा योजना लाभार्थी इनकम बताने से झिझका, PM बोले- डरो मत इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10-साल पूरे होने पर लाभार्थियों से बातचीत की है। इस दौरान एक लाभार्थी के इनकम बताने से झिझकने पर पीएम ने उससे हंसते हुए कहा, "इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा, डरो मत।" लाभार्थी के ₹2.50 लाख/माह इनकम बताने पर पीएम ने कहा, "वित्तमंत्री को बता दूंगा, आपके यहां इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा।"