मंदिर में 'चंदा चोरी' पर क्या मनुस्मृति में है 'चोर को खौलते तेल में तलने' का प्रावधान?
सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि मनुस्मृति में मंदिर का चंदा चुराने वाले चोरों को खौलते तेल में तलने की सज़ा का प्रावधान है। एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, मनुस्मृति में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। बकौल रिपोर्ट, मनुस्मृति इसे गंभीर धार्मिक अपराध मानते हुए कठोर आर्थिक, कानूनी और आध्यात्मिक परिणाम का प्रावधान करती है।