मंदिर में चोरी करने के बाद बीमार हो गए चोरों के बच्चे, आंध्र प्रदेश में चोरों ने लौटाया सामान
अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) स्थित मुसालाम्मा मंदिर से करीब एक महीने पहले कुछ चोरों ने चढ़ावे का कीमती सामान व नकदी चुरा ली थी जिसे अब उन्होंने लौटा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, चोरों ने करीब ₹1.8 लाख लौटाए हैं व उसके साथ छोड़ी चिट्ठी में इसे 'दैवीय सज़ा' बताते हुए लिखा है कि चोरी के बाद उनके बच्चे बीमार हो गए।