माधुरी का नाम सुनते ही अनिल कपूर खुशी से 'पागल' हो जाते हैं: इंद्र कुमार
निर्देशक इंद्र कुमार ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता अनिल कपूर के बीच के रिश्ते को लेकर कहा है, "अनिल और माधुरी बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह माधुरी का बेहद ख्याल रखते थे और उन्हें प्रोत्साहित करते थे।" उन्होंने आगे कहा, "अनिल आज भी माधुरी का नाम सुनकर खुशी से पागल हो जाते हैं।"