माधुरी दीक्षित की शादी पर रोया था IAS ऑफिसर का दोस्त, उन्होंने किया खुलासा
आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे ने एक इंटरव्यू के दौरान UPSC की तैयारी के दिनों का एक मज़ेदार किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त पंकज (अब कस्टम्स कमिश्नर) अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की शादी की खबर पढ़कर रोते हुए उनके पास आए थे। उन्होंने बताया, "मैं दोस्त को देखकर हैरान रह गया था, वह सिसकियां लेता हुआ रो रहा था।"