मैनेजमेंट के साथ अनबन के चलते आईपीएल 2026 के बाद CSK से अलग हो जाएंगे धोनी: रिपोर्ट
'CricBlogger' की रिपोर्ट के अनुसार, प्रबंधन से मतभेद के कारण एमएस धोनी आईपीएल-2026 के बाद सीएसके से अलग हो जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि मतभेद और सीनियर खिलाड़ियों को धीरे-धीरे बाहर करने की रणनीति ने उनके बीच अनबन को बढ़ाया। बकौल रिपोर्ट, धोनी उनकी जानकारी के बिना खिलाड़ियों के ट्रेड किए जाने से भी काफी नाराज थे।