मैनेजर ने कहा- ओवरटाइम करना पड़ सकता है; GenZ कर्मचारी का जवाब हुआ वायरल
ग्रोथ स्ट्रैटेजी मैनेजर प्रणव करमाकर ने लिंक्डइन पर एक GenZ कर्मचारी की साफगोई का उदाहरण शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने जब कर्मचारी से पीक पीरियड्स में देर तक रुकने की बात कही तो उसने पूछा, "इसके लिए पैसे मिलेंगे या बस उम्मीद ही की जा रही है?" कर्मचारी के इस जवाब की लोगों ने सराहना की है।