मेनोपॉज़ के दौरान क्यों बढ़ जाता है कई औरतों का वज़न?
अपोलो हॉस्पिटल्स की डॉ. सिंधू भार्गवी के मुताबिक, मेनोपॉज़ के दौरान जेनेटिक्स, गलत लाइफस्टाइल, थायरॉइड, इंसुलिन रज़िस्टेंस जैसी समस्याओं के चलते कई औरतों का वज़न बढ़ जाता है। बकौल डॉ. सिंधू, मेनोपॉज़ के दौरान शरीर में हॉर्मोनल बदलाव, लीन मसल्स का कम होना और नींद की कमी या उसका डिस्टर्ब होने के चलते भी वज़न बढ़ने का कारण है।