मुनाफा घटने के बाद इस कंपनी के शेयर में आई तेज़ी, ₹100 के करीब पहुंची कीमत
पब्लिक सेक्टर की हाइड्रो पावर कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान बीएसई में 6% से अधिक की तेज़ी के साथ ₹98.91 के स्तर पर पहुंचे। यह तेज़ी जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36% घटकर ₹227.58 करोड़ रहने के बाद दर्ज की गई। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 30% से ज़्यादा टूटे हैं।