मुनाफा घटने के बाद भी 13% तक चढ़े इस टायर कंपनी के शेयर, ₹390 के पार पहुंचा दाम
टायर कंपनी जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 34% घटकर ₹97 करोड़ रह गया है और रेवेन्यू में 2.2% की मामूली बढ़त देखी गई है। कंपनी के प्रॉफिट में कमी होने के बावजूद बुधवार को इसके शेयर 13% तक की बढ़त देखी गई और खबर लिखे जाने तक इसके शेयर ₹387-पर ट्रेड कर रहे थे।