मेन्यू में थी खीर-पूड़ी पर MP में मिड-डे मील में परोसे गए सादे मुरमुरे, वीडियो आया सामने
रतलाम (मध्य प्रदेश) स्थित एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के दौरान बच्चों को सादे मुरमुरे (लईया) परोसे गए जिसका वीडियो सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उस दिन मिड-डे मील के मेन्यू में खीर-पूड़ी थी। मामले में ज़िला पंचायत सीईओ ने मामले में प्रिंसिपल समेत 5 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।