मान्यता के लिए फर्ज़ी दस्तावेज़ दिखाने पर CBSE ने दिल्ली के 2 स्कूलों के खिलाफ की शिकायत
सीबीएसई ने मान्यता प्राप्त करने के लिए फर्ज़ी दस्तावेज़ दिखाने के आरोप में दिल्ली के 2 स्कूलों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। सीबीएसई के अनुसार, बुराड़ी स्थित मानव भावना पब्लिक स्कूल और उत्तम नगर स्थित सत साहब पब्लिक स्कूल ने मान्यता के लिए फर्ज़ी भूमि प्रमाण पत्र जमा किए थे। दस्तावेज़ों की जांच के दौरान इसका पता चला।