मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा गिफ्ट करना या दान में देना कितना सही है?
मान्यताओं के अनुसार, अगर लोग तुलसी का पौधा किसी को उपहार देना या कहीं दान करना चाहते हैं तो यह सुनिश्चित ज़रूर करें कि वह व्यक्ति पौधे का अच्छे से ध्यान रखेगा। ऐसे लोगों को तुलसी नहीं देनी चाहिए जो इसकी देखभाल न कर सके। तुलसी को किसी गमले में लगाकर ही दान या भेंट करने की मान्यता है।