मुनीर ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से सूट में लेकिन ईरानी नेताओं से वर्दी में क्यों की मुलाकात?
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर इस्लामाबाद में शांति वार्ता के लिए आए ईरानी डेलिगेशन का स्वागत करते समय सैन्य वर्दी में नज़र आए। वहीं, बाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी-डेलिगेशन से वे सूट में मिले। विश्लेषकों के अनुसार, उन्होंने अमेरिका के सामने खुद की स्टेट्समैन जैसी छवि पेश की जबकि वर्दी में संस्थागत अधिकार दिखाया।