मोनालिसा कहीं नहीं भागी...'फरमान' के वीडियो का सच आया सामने; 'हमशक्ल' ने बताई पूरी कहानी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें खुद को फरमान बताकर एक युवक मोनालिसा के भाग जाने का दावा कर रहा था जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। हालांकि, बाद में यह युवक असल में अरविंद निकला और सफाई में कहा, "मैंने वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया था...मैं फरमान नहीं हूं, वह मेरे जैसा दिखता है।"