मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बोली- परिवार ने भी साथ नहीं दिया
हाल ही में बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी करने वालीं महाकुंभ-2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा ने रोते हुए कहा, "सनोज अच्छा आदमी नहीं...उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ...परिवार को बताने पर उन्होंने साथ नहीं दिया...उन्होंने कहा 'पहली फिल्म है'...तो क्या पहली फिल्म के लिए मेरा रेप कराओगे।"