मेन्स अंडरवियर की जगह ब्लिंकिट ने भेजी पैंटी, रिटर्न न होने पर शख्स ने पहनकर शेयर की तस्वीर
एक शख्स ने 'X' पर पोस्ट कर दावा किया है कि क्विक-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ब्लिंकिट ने उसे मेन्स अंडरवियर की जगह विमेन्स पैंटी डिलीवर कर दी। शख्स ने बताया कि उसका ऑर्डर रिटर्न नहीं किया गया। शख्स ने विमेन्स पैंटी पहनकर 'X' पर तस्वीर शेयर की और लिखा, "ब्लिंकिट ने रिफंड देने से मना किया है इसलिए मैंने कॉम्प्रोमाइज़ कर लिया।"