मेन्स हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर PM मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को मेन्स हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "टीम के उल्लेखनीय प्रदर्शन, अटूट भावना और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है।" गौरतलब है कि फाइनल में चीन को 1-0 से हराने वाली भारतीय पुरुष टीम ने 5वीं बार मेन्स हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

Load More