IMT मानेसर में बनेगा डाटा सेंटर पार्क, स्थानीय युवाओं को मिलेंगी नौकरियां
हरियाणा के आईएमटी मानेसर में एक विश्व स्तरीय डाटा सेंटर पार्क बनाने की तैयारी है। हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक यश गर्ग ने कहा कि गुरुग्राम समेत राज्य में डाटा सेंटर पार्क करीब 74 सरकारी विभागों/बोर्डों/निगमों को सेवाएं प्रदान करेगा। इसमें कम-से-कम 15% स्थानीय कार्यबल को नियुक्त किया जाएगा और 100% सैलरी सब्सिडी दी जाएगी।