मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में टेस्ट में कैसा रहा है इंग्लैंड का प्रदर्शन?
इंग्लैंड और भारत के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में अब तक कुल 84 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उसे 33 मैचों में जीत मिली है और 15 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 36 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं।