मानव इतिहास में पहली बार दुनिया भर में छोटे बच्चों से अधिक हुई बुज़ुर्गों की संख्या
अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मानव इतिहास में पहली बार दुनियाभर में बुज़ुर्गों की आबादी छोटे बच्चों की संख्या से अधिक हो गई है। वर्ष 2025 में 65-वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग वैश्विक आबादी का 10.5% हिस्सा रहे जो पहली बार पांच वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों की आबादी से अधिक है।