मानव तस्करी केस में 2 बांग्लादेशियों को NIA स्पेशल कोर्ट ने सुनाई 2 साल के कारावास की सज़ा
चेन्नई में एनआईए की विशेष अदालत ने रोहिंग्याओं की तस्करी के एक मामले में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दोषी ठहराते हुए 2-2 साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है। एनआईए के अनुसार, दोनों फर्ज़ी दस्तावेज़ों के ज़रिए भारत में रह रहे थे और तस्करी के ज़रिए भारत लाए गए लोगों का जबरन यहां रखकर शोषण करते थे।