मुनव्वर फारूकी पर लगा कोंकणी लोगों को गाली देने का आरोप, विवाद छिड़ने पर मांगी माफी
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर एक परफॉर्मेंस के दौरान कोंकणी लोगों को गाली देने का आरोप लगा है। बीजेपी और शिवसेना के कुछ नेताओं द्वारा विरोध किए जाने के बाद मुनव्वर ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह तहेदिल से सभी से माफी मांगते हैं।