मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला ने ठाणे में 3 साल की भांजी की गला घोंटने के बाद की खुदकुशी
ठाणे (महाराष्ट्र) में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य 26-वर्षीय एक महिला ने अपनी 3-वर्षीय भांजी की कथित तौर पर गला घोंटने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला कुछ समय पहले अपनी बहन के बेटे की बीमारी से हुई मौत से बहुत आहत थी। बकौल पुलिस, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।