मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से एमपी में शख्स ने किया रेप, नग्न हालत में सड़क पर घूमती दिखी
मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में मंगलवार देर रात महिला को आरोपी अपने साथ ले जाता दिखा जिसके कुछ घंटे बाद वह नग्न हालत में सड़क पर घूमती नज़र आई। मेडिकल जांच में पीड़िता से रेप की पुष्टि हुई है।