मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी की गई तो लोग सुशांत जैसा कदम उठा सकते हैं: गोवा के CM
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए कहा है, "अगर मानसिक स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ किया गया तो कुछ लोग ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तरह आत्मघाती कदम उठा सकते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं सभी से मानसिक और शारीरिक कल्याण के लिए रोज़ाना कम-से-कम आधा घंटा समर्पित करने की अपील करता हूं।"