मॉनसून का पता लगाने के लिए अरावली की पहाड़ियों पर बनवाया गया था सज्जनगढ़ किला
उदयपुर (राजस्थान) स्थित सज्जनगढ़ किले को मॉनसून पैलेस भी कहा जाता है। इस किले का निर्माण महाराणा सज्जन सिंह ने अरावली पहाड़ी की चोटी पर मॉनसून का पता लगाने के लिए करवाया था। मॉनसून की शुरुआत होते ही यहां बादलों को बहुत करीब से देखा जा सकता है। इतिहासकार प्रोफेसर चंद्रशेखर शर्मा के मुताबिक, यह किला 944 मीटर ऊंचा है।