मॉनसून के फिर से सक्रिय होने के कारण दिखा बदलाव, भारत के 70% हिस्से में नज़र आए बादल
19 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने के कारण भारत का लगभग 60-70% हिस्सा बादलों से घिर गया है। बादलों की सबसे घनी परत पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर भारत में दिखाई दी। IMD ने पूरे हफ्ते पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।