मानहानि केस में कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, संसद की कार्यवाही का दिया हवाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को सुल्तानपुर (यूपी) के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए। राहुल के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल संसद की कार्यवाही में व्यस्त हैं। वकील द्वारा समय मांगे जाने पर जज ने अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की है।