मानहानि केस में मेधा पाटकर की सज़ा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने दी मामूली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को मानहानि मामले में दोषी ठहराने के आदेश को नहीं बदला है। यह केस 2000 में दिल्ली के तत्कालीन उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने दायर किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पाटकर पर लगा ₹1 लाख जुर्माना हटा दिया है।