मानहानि केस में संजय राउत को कोर्ट ने सुनाई 15 दिन जेल की सज़ा, लगाया ₹25000 जुर्माना

मानहानि के एक मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मझगांव ने भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ मेधा किरीट सोमैया की शिकायत पर मानहानि मामले में संजय राउत को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने संजय को 15 दिन की जेल की सज़ा सुनाई है और ₹25,000 का जुर्माना भी लगाया है।

Load More