मैपमाईइंडिया के CEO रोहन ने ओला मैप्स को तिकड़मबाज़ी बताया, कहा- लोग सावधान रहें
ओला मैप्स बनाने के लिए डेटा की नकल करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक को कानूनी नोटिस भेजने के बाद मैपमाईइंडिया के सीईओ रोहन वर्मा ने कहा है कि लोगों को ऐसी 'तिकड़मबाज़ी' और 'रातों-रात बनने वाले उत्पादों' से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "सटीक मानचित्र बनाना आसान नहीं। इसके लिए समय, पूंजी और विशेषज्ञता के निवेश की आवश्यकता होती है।"