मुफ्त कपड़ों के लालच में फंसी लड़की, ब्राज़ील में दूसरी महिला ने पेट फाड़कर चुराया बच्चा
ब्राज़ील में एक 25 साल की महिला द्वारा 9 माह की गर्भवती 16-वर्षीय लड़की का पेट फाड़कर बच्चा चुराए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की को आरोपी महिला ने बच्चों के मुफ्त कपड़े देने का लालच देकर अपने पास बुलाया था। महिला का 6 महीने पहले अबॉर्शन हुआ था लेकिन उसने घरवालों को नहीं बताया था।