मुफ्त में रेबीज़ इंजेक्शन लगने के बाद भारत का कायल हुआ विदेशी टूरिस्ट, BJP ने शेयर किया वीडियो
बीजेपी ने वीडियो शेयर किया है जिसमें एक विदेशी टूरिस्ट आवारा कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद भारत के हेल्थकेयर सिस्टम की तारीफ कर रहा है। टूरिस्ट बताता है, "मैं सरकारी अस्पताल गया था...मैं हैरान रह गया...मुझे मुफ्त में रेबीज़ के इंजेक्शन लगे...सब सेवाएं बहुत तेज़ और साफ-सुथरी थीं।" बीजेपी ने लिखा, "टूरिस्ट को भारी-भरकम मेडिकल बिल की उम्मीद थी।"