मोबाइल चुराने के लिए UP में गिरोह के सरगना ने ₹15000 की नौकरी पर रखे थे 2 चोर, सभी अरेस्ट
गोरखपुर रेलवे स्टेशन (यूपी) से राजकीय रेलवे पुलिस ने मोबाइल फोन चुराने वाले एक गिरोह के सरगना समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वे पश्चिम बंगाल के रास्ते मोबाइल को बांग्लादेश भिजवाते थे। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, गिरोह के सरगना ने अन्य दोनों लोगों को मोबाइल चुराने के लिए ₹15,000/माह की सैलरी पर रखा हुआ था।