मोबाइल से कुछ मिनटों में कैसे जान सकते हैं EPFO का बैलेंस?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का बैलेंस जानने के लिए खाताधारक ईपीएफओ सदस्य पासबुक पोर्टल पर जाकर यूएएन से साइन-इन कर बैलेंस जान सकते हैं। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए 'उमंग ऐप' के ज़रिए भी मिनटों में EPFO बैलेंस जान सकते हैं। वहीं, यूएएन रजिस्टर मोबाइल नंबर से लिंक है तो एसएमएस के ज़रिए भी बैलेंस जान सकते हैं।