मोबाइल से खेलना किस तरह छोटे बच्चों की बोलने की क्षमता के लिए है नुकसानदेह?
मनोचिकित्सक डॉक्टर फिरदौस जहां ने कहा है कि मोबाइल से खेलने वाले छोटे बच्चों में बोलने की क्षमता घट रही है और बच्चे अब बोलने में 5-6 साल तक का समय ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "अक्सर रोते बच्चे को चुप कराने के लिए उसे मोबाइल पकड़ा देने पर वह मोबाइल को सिर्फ सुनता है...और बोलने की कोशिश नहीं करता।"