मोबाइल ज़्यादा चलाने के लिए डांटे जाने पर ठाणे में लड़की ने खाई चूहे मार दवा, हुई मौत
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक 15 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर चूहे मारने वाली दवा खा ली जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल पर ज़्यादा समय बिताने के लिए मां द्वारा डांटे जाने से नाराज़ होकर लड़की ने यह कदम उठाया था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।