Mobikwik का दूसरी तिमाही में बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू 9% बढ़ा; शेयर 9% तक उछला
डिजिटल पेमेंट्स फर्म 'वन मोबिक्विक सिस्टम्स' को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में ₹11.83 करोड़ का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है जबकि एक साल पहले कंपनी ₹28.61 करोड़ के घाटे में थी। वहीं, कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹295.70 करोड़ दर्ज किया गया है। शानदार तिमाही नतीजों के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में 9% तक की तेज़ी दिखी।