स्कूल में मोमो खाने के बाद यूपी में 2 बच्चों की हुई मौत, कई पड़े बीमार
बांदा (यूपी) के एक आवासीय विद्यालय में सोमवार को कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन के अनुसार, बच्चों ने स्कूल में मोमो खाए थे जिसके बाद उन्हें पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बीमार बच्चों में से एक 12-वर्षीय और एक 8-वर्षीय 2 बच्चों की मौत हो गई है।