मामा संग थाने पहुंची 9 वर्षीय बच्ची ने यूपी में पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को अपने मामा संग थाने पहुंची एक 9 वर्षीय बच्ची ने पिता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। बच्ची ने कहा कि पिता उसके साथ 'गंदा काम' करते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर बच्ची को फिलहाल आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है।