मोमोज़ खाने से हैदराबाद में महिला की मौत के बाद जांच में क्या-क्या पता चला है?
हैदराबाद में एक फूड स्टॉल से मोमोज़ खाने के बाद फूड पॉइज़निंग से एक महिला की मौत और 20 अन्य लोगों के बीमार पड़ने के बाद पुलिस ने स्टॉल चलाने वाले 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि स्टॉल बिना एफएसएसएआई लाइसेंस के चल रहा था और मोमोज़ अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार हो रहे थे।