मोमोज़ बेचने वाले युवक के चेहरे पर एमपी में दो लोगों ने फेंका 'फेविक्विक', आंखें व मुंह चिपका
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में मोमोज़ का ठेला लगाने वाले 21-वर्षीय युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर फेवीक्विक फेंक दिया जिससे युवक की आंखें और मुंह चिपक गया। युवक को इलाज के लिए बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया है। वारदात की वजह सामने नहीं आई है और पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।