मोमोज़ में मिलाकर पत्नी को दिया 'ड्रग्स', फिर एमपी में पति व उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में एक महिला ने अपने पति और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, उसके पति ने बाज़ार ले जाकर उसे मोमोज़ में कोई नशीली दवा/ड्रग्स मिलाकर उसे खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। वहीं, गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधे और सड़क किनारे तड़पते हुए फेंककर भाग गए।