मॉम-डैड के अलग होने पर छोटे भाई ने ऑनलाइन सर्च किया था डिवोर्स: सोहेल खान के बेेटे
ऐक्टर सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के बड़े बेटे निर्वान ने नेटफ्लिक्स शो 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में बताया है कि माता-पिता के अलग होने का उनके छोटे भाई योहान पर बहुत असर पड़ा था। उन्होंने बताया कि योहान तलाक का मतलब नहीं जानते थे और वह गूगल पर डिवोर्स शब्द सर्च करते थे।